ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले को मिले टिकट

पौड़ी। पौड़ी आरक्षित सीट पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष बीरबल सिंह ने भी दावेदारी की है। बीरबल सिंह का कहना है कि पार्टी हाईकमान को ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले को ही टिकट दिया जाना चाहिए। कहा कि उन्होंने भी इस बार दावेदारी की है। पार्टी को एक युवा को टिकट दिया जाना चाहिए। कहा कि वे पिछले 12 सालों से पार्टी से जुड़े हुए हैं और कई पदों पर कार्य कर चुके हैं। कहा कि गांव में रहने वाले व्यक्ति को टिकट मिलने से यह स्थानीय जनता का सम्मान भी होगा और क्षेत्रीय मुद्दों को प्राथमिकता के साथ हल किया जा सकेगा। कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि पार्टी एक युवा चेहरे को इस बार पौड़ी विधानसभा सीट पर टिकट देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *