लैंसडौन से अनुकृति को दिया जाए टिकट

पौड़ी। गैरसैंण क्रांति मोर्चे के प्रदेश संयोजक नमन चंदोला ने लैंसडौन विधानसभा सीट से अनुकृति गुसाईं को टिकट दिए जाने की मांग की। कहा कि पूर्व मिस इंडिया और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी अनुकृति गुसाईं लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। कहा कि वे अनुकृति गुसाईं ने मिस इंडिया का खिताब जीतकर पौड़ी गढ़वाल को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी गौरवान्वित कराया है और अब सामाजिक सरोकारों से जुड़े होने के कारण वे लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र सहित समूचे प्रदेश में प्रसिद्धि पा रही हैं। शुक्रवार को प्रेस वार्ता में नमन चंदोला ने कहा कि प्रमुख राजनीतिक दलों को अनुकृति गुंसाई को इस बार लैंसडौन सीट से टिकट दिया जाना चाहिए। कहा कि कोरोना काल में जहां जनप्रतिनिधि घर में बैठ गए थे वहीं अनुकृति ने जनसेवा का जिम्मा अपने हाथों में लिया और हर जरूरतमंद तक राशन पहुंचाने के साथ-साथ सैनेटाइजर मास्क आदि पहुंचाने का काम किया। कहा कि यह बहुत कम देखने को मिलता है कि कोई बॉलीवुड की चकाचौंध को छोड़कर पहाड़ों में रहकर सामाजिक सरोकारों से जुड़े। अनुकृति के संघर्ष और उनकी लगन को देखते हुए उन्हें लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाने में संकोच नहीं करना चाहिए। इस दौरान नमन चंदोला ने प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया कर्मियों के हौसले की भी तारीफ की और कोरोना काल में उनकी सेवाओं को लेकर उनका अभिवादन किया वहीं कोरोना काल में जन सेवा करने वाली युवा अनुकृति गुसाईं की भी तारीफ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *