फड़ टोकन मामले में बंदरबांट का आरोप

नैनीताल। बीते दिवस जमीर अहमद द्वारा एक टोकन के आधार पर तीन से चार फड़ लगाने के मामले की जांच की मांग पर अब दूसरे पक्ष ने भी पालिका अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर टोकन में मिलीभगत कर बंदरबांट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जमीर व अन्य द्वारा बाहर के फड़ कारोबारियों को लिस्ट में स्थान दिया गया। जबकि पात्र लोगों के नाम लिस्ट से काट दिए गए। इसी कारण कई पात्र लोग टोकन से वंचित रह गए हैं। जो कई वर्षों से फड़ में कारोबार कर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। ज्ञापन में मो.शहनवाज, चिंटू, करन, अब्दुल, लल्ला बाल्मीकि, खडक़ सिंह, विक्की, परवेज आदि के हस्ताक्षर हैं। इधर जमीर अहमद का कहना है कि फड़ व्यवसाय से जुड़े विभिन्न संगठनों की रायशुमारी के बाद पालिका ने लिस्ट तैयार की थी। टोकन से छूट गए पात्र अब भी टोकन के हकदार हैं, लेकिन एक टोकन पर तीन से चार फड़ नहीं लगने दिए जाएंगे। इसके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई के लिए आवाज बुलंद की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *