सामाजिक लोकतंत्र बनाए रखने में पत्रकारिता की अहम भूमिका: शशांक श्रीवास्तव
मथुरा
स्वतंत्र मीडिया परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक श्रीवास्तव ने पत्रकारों से बातचीत में पत्रकारिता में हिंदी भाषा के योगदान की बात करते हुए कहा कि, हिंदी भाषा के बिना पत्रकारिता अधूरी है। पत्रकारिता जनमत के निर्माण के लिए एक प्राथमिक उपकरण है भाषा का पत्रकारिता के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान है। सामाजिक सरोकार जनहित के मुद्दों को प्रभावी सकारात्मकता के साथ आमजन को सुलभ तरीके से पहुंचाने में आज भी हिंदीभाषी पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका कायम है। दैनिक जीवन में हिंदी भाषा को बोलचाल के साथ ही आम व्यवहार में लाना जरूरी है। वहीं बदलते सामाजिक परिवेश में युवा वर्ग को भी अन्य भाषाई ज्ञान के साथ-साथ हिंदी को सर्वोपरि मानकर अध्ययनशैली में प्राथमिकता से अपनाना चाहिए। समाचार पत्रों को समाज का प्रतिदिन का दर्पण बताया। देश राज्य की खबरों के माध्यम से लोगों को अखबार ही सच्चा आईना दिखाते हैं,इसलिए खबरों में सरल हिंदी भाषा के साथ विश्वसनीयता भी जरूरी है। शशांक श्रीवास्तव ने सभी पत्रकारों को समाचार पत्रों के माध्यम से राष्ट्र हित में संगठित होकर कार्य करने पर जोर दिया पत्रकार हितों के मुद्दों पर काम करना है यह बात कहते हुए उन्होंने अपने बातों को विराम दिया इस दौरान संजय शुक्ला, जीतेन्द्र पांडे, गौरव शर्मा, शिव सिंह ,गोपाल सिंह, विनय पांडे अशरफ मंसूरी अभय सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे
