यूएसनगर के चार युवकों पर बीस हजार का जुर्माना

चम्पावत। सड़क में शराब पीकर हुड़दंग कर रहे यूएसनगर निवासी चार युवकों पर पुलिस ने 20 हजार से अधिक का जुर्माना लगाया है, उनसे बरामद कार भी सीज की गई है। बुधवार देर शाम पिथौरागढ़ चुंगी के पास पुलिस की चेकिंग में डीजे की तेज आवाज के साथ एक कार आठवें मील से टनकपुर की ओर आती दिखाई दी। चौराहे पर चेकिंग कर रहे मनिहारगोठ चौकी प्रभारी जितेंद्र बिष्ट ने कार डीएल 2 सी बीबी 8279 को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार नहीं रोकी। इसके बाद कार का पीछा कर उसे रोका गया। बताया कि कार में सवार चारों युवक यूएसनगर के खटीमा और नानकमत्ता निवासी चालक दीपेश चंद , पवन चंद, रवि चंद और दीपांशु का मेडिकल कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *