तीन महीने से कम सैलरी देने का लगाया आरोप
मथुरा
विद्युत विभाग के लिए मीटर रीडिंग के कार्य में लगे कर्मचारियों ने तीन महीने से कम सैलरी दिए जाने का विरोध किया है। ये कर्मचारी टेरा साफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के अंतर्गत विद्युत विभाग में मीटर रीडर का कार्य कर रहे हैं। तीन माह से मिल रही सैलरी में कटौती व अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को राया व लक्ष्मीनगर के कर्मचारियों ने राया विद्युत उपखण्ड कार्यालय पर आक्रोश व्यक्त किया। नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर उपखण्ड अधिकारी के नाम उपखण्ड अधिकारी के मौजूद न होने के कारण जेई राया जितेंद्र कुमार को ज्ञापन दिया। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें तीन माह से सैलरी में कटौती की जा रही है। अन्य मांगों को लेकर विद्युत अधिकारियों को ज्ञापन दिया है, अगर हमारी मांगे पूरी न हुईं तो कार्य का वहिष्कार किया जायेगा। इस दौरान विजेंद्र सिंह, पवन कुमार, धर्मेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, संजय, मुकेश कुमार, योगेश कुमार, प्रमोद कुमार, पूरन सिंह, गोपाल सिंह, राहुल शर्मा, संतोष कुमार, वेद श्याम, अजय कुमार, जितेंद्र कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
