बल्देव क्षेत्र से शान्ति भंग में तीन किए गिरफ्तार
मथुरा 11 जनवरी (आरएनएस)। थाना बल्देव पुलिस ने तीन लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। श्यामवीर पुत्र राजवीर सिंह निवासी जादांैपुर थाना बल्देव, वेदलाल पुत्र राजवीर सिह निवासी जादांैपुर थाना बल्देव तथा सुनील उर्फ सोनू पुत्र कोमल प्रसाद पाराशर निवासी ग्राम अवैरनी थाना बल्देव को गिरफ्तार किया गया है। पारिवारिक विवाद व पैसों के लेन देन को लेकर झगडे के सूचना पर पहुंची पुलिस ने शान्ति व्यवस्था भंग करने की संभावना होने पर गिरफ्तार किया।
