अधिवक्ता के साथ हुई लूट की घटना से साथियों में रोष

मथुरा

जैंत क्षेत्र में कुछ लोग अधिवक्ता को हथियार दिखा कर उनकी कार लूट ले गए। जैंत थाने में अधिवक्ता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना से अधविक्ता के साथियों में आक्रोष है। पत्नी को भरतपुर से दवा दिला कर सोमवार को कार से अधिवक्ता रूप किशोर चैधरी लौट रहे थे। आझई क्षेत्र में उनके साथ अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना कर दी। अधिवक्ता के मुताबिक वह राजमार्ग पर फल विक्रेताओं से अमरुद खरीदने के लिए रुके थे। अमरूद खरीद कर लौटे तो दो अज्ञात बदमाशों को अपनी गाड़ी में बैठे देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने जब उनसे गाड़ी में बैठे रहने का कारण पूछा तो दोंनों बदमाश अपने असली रूप में आ गए और तमंचे की नोक पर उनके हाथ में लगी कार की चाबी को छुडा लिया। अधिवक्ता और लुटेरों के बीच हुई हाथापाई में लुटेरे गाड़ी को भगा ले गए। घटना के बाद बदहवास अधिवक्ता ने अपने परिजनों को घटना की सूचना फोन से दी। परिजनों के आने के बाद घटना का शिकार हुए अधिवक्ता चैधरी रूपकिशोर थाना जैंत पहुंचे और अपने साथ हुई दिनदहाड़े लूट की घटना की तहरीर थाना जैंत पर दी। देर रात्रि अधिवक्ता की तहरीर पर थाना जैत पुलिस ने दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं छाता बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने अपने अधिवक्ता साथी के साथ हुई लूट की घटना पर रोष जताते हुए इसका शीघ्र खुलासा किए जाने की मांग की है। इस संबंध में अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल थाना जैंत जाकर घटना की जांच कर रहे विवेचक व थानाध्यक्ष से मिला और इस घटना के शीघ्र खुलासा किए जाने की मांग की। इस संबंध में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वरिष्ठ अधिवक्ता एवं छाता बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बाबू मुरारीलाल पचोरी ने किया। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व अध्यक्ष चैधरी किशन सिंह चैधरी, प्रहलाद सिंह एडवोकेट, बार के पूर्व सचिव हीरेंद्र सारस्वत एडवोकेट, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट, चैधरी दिगंबर सिंह एडवोकेट, चैधरी अजय कुमार एडवोकेट, राजीव कुमार पालीवाल एडवोकेट, चैधरी अजय कुमार एडवोकेट, सहित दर्जनभर अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *