पार्षद बोले, एजेंडे में विकास प्रस्ताव शामिल करें

रुड़की।  नगर निगम बोर्ड बैठक की तिथि घोषित होने के बाद एजेंडे को लेकर पार्षदों ने आपत्ति जताई है। जेएम और नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर एजेंडे में बदलाव कर विकास कार्यों के प्रस्ताव शामिल किए जाने की मांग की। पार्षदों का एक खेमा लगातार बोर्ड बैठक कराए जाने की मांग कर रहा था। हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में बैठक की तारीख तो तय हो गई, लेकिन एजंडे में विकास संबंधी प्रस्ताव नहीं रखे गए हैं। एजेंडा मिलने के बाद पार्षदों ने ने निगम सभागार में बैठक की। पार्षदों ने कहा कि मेयर ने केवल उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में यह बैठक बुलाई है। बैठक में विकास से जुड़ा कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने मेयर पर मनमानी करने का आरोप लगाया। पार्षदों ने बैठक के बाद प्रभारी नगर आयुक्त और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह को सौंपा। जिसमें एजेंडे में संशोधन करने की मांग करते हुए विकास कार्यों को शामिल किए जाने की मांग की। पार्षदों का कहना है कि लंबे समय से बोर्ड बैठक नहीं हुई है। जिससे क्षेत्र में विकास कार्य प्रभावित हो रहे है। विधान सभा चुनाव को लेकर आचार संहिता कुछ समय में लग जाएगी। मतगणना तक बैठक नहीं हो पाएगी। आठ जनवरी को होने वाली बोर्ड बैठक में विकास कार्यों के प्रस्ताव शामिल किए जाएं। ज्ञापन देने वालों में राकेश गर्ग, नीतिन त्यागी, धीराज सैनी, गीता रानी, नीटू शर्मा, स्वाती, संजीव तोमर, मीनाक्षी तोमर,हेमा बिष्ट, आशु अग्रवाल, मनोज कुमार, प्रमोद पाल, बेबी खन्ना, मंयक पाल, धीरज पाल, मांगेराम आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *