ज्योतिबा फुले की प्रतिमा शिव चौक के पास लगेगी
रुड़की। झबरेड़ा में सैनी समाज ने विधायक देशराज कर्णवाल को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दो जनवरी को झबरेड़ा में शिव चौक के पास महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की थी। लोक निर्माण विभाग रुड़की द्वारा एनओसी जारी कर गई थी। शिव चौक के पास मूर्ति स्थापित की जाएगी। विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए की गई घोषणाओ का भी लाभ क्षेत्र को मिलेगा। इस दौरान डॉ. गौरव चौधरी, राजपाल सिंह सैनी, आत्माराम सैनी, सुरेश सैनी, तेजपाल सैनी, रघुवीर सैनी, यशपाल सैनी, जसवीर सैनी, समय सिंह सैनी, राजकुमार सैनी, तेलूराम सैनी, डॉ. फूल सिंह सैनी, राजेंद्र सैनी, राम सैनी, सुरेंद्र सैनी, संजय सैनी, संजीव सैनी आदि मौजूद रहे।
