जेई के लिए 60 प्रतिशत की योग्यता की मांग

नई टिहरी। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने टीएचडीसी के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर जेई भर्ती में अन्य पीएसयू के मानकों की तरह 60 प्रतिशत की योग्यता रखने की मांग की है। जबकि टीएचडीसी में यह योग्यता 65 प्रतिशत मांगी जा रही है। टीएचडीसी प्रबंध निदेशक को लिखे पत्र में विधायक किशोर ने अवगत कराया कि स्थानीय युवाओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुझसे मिलकर मांग की है, कि जेई नियुक्ति के लिए अन्य पीएसयू में योग्यता 60 प्रतिशत रखी जाती है। जबकि टीएचडीसी में 65 प्रतिशत रखी गई है। जिस कारण टिहरी डैम क्षेत्र के आस-पास के अभ्यर्थी 60 प्रतिशत से पास होने के बाद भी जेई पद के लिए टीएचडीसी में आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। जिससे बांध प्रभावित क्षेत्र के बेरोजगार युवा टीएचडीसी में लाभान्वित नहीं हो पा रहे हैं। इसलिए इन युवाओं की परेशानी को देखते हुए टीएचडीसी में भी अन्य पीएसयू की तरह से जेई पद की योग्यता 65 से 60 प्रतिशत की जाय। बेरोजगारों में मधु भट्ट, राम शरण, मूरली, सुदामा, दिनेश डोभाल, ऋषिराम, लक्ष्मी कोठियाल आदि ने विधायक से जेई पद पर योग्यता 60 प्रतिशत करवाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *