चौरास में 90 स्वयंसेवकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का आठ दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग मढ़ी चौरास में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में पौड़ी जिले के छह खंडो से पहुंचे 90 स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संघ के विभाग प्रचार प्रमुख संजय घिल्डियाल ने बताया कि पौड़ी जिले में तीन स्थानों पर एक से आठ जनवरी तक प्राथमिक शिक्षा वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में आए स्वयंसेवकों को कठोर अनुशासन के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग कराया जा रहा है। जिसमें योग आसन, दंड संचालन, नियुद्ध, पद विन्यास जैसे शारीरिक कार्यक्रमों के साथ ही चर्चा, बौद्धिक सत्र, चक्रिय बैठकों के माध्यम से सांस्कृतिक राष्ट्रवाद सिखाया जा रहा है। शिविर में सर्वव्यवस्था प्रमुख गिरीश जोशी, सह व्यवस्था प्रमुख मुकेश नैथानी, वर्ग कार्यवाह रेवत सिंह मिंया, शिक्षक बद्रीश गोदियाल, सागर पुरी, राकेश सिलोड़ी, खुशीराम बंगवाल, जिला प्रचार बृजमोहन आदि सहयोग दे रहे हैं।
