दाखिलों को लेकर छात्र परेशान, गढ़वाल विवि के कालेजों पर असमंजस

देहरादून। इंटर पास करने के बाद ग्रेजुएशन में दाखिलों के लिए अब राजधानी के हजारों छात्र परेशान हैं। डीएवी सहित गढ़वाल विवि के चार प्रमुख कालेजों में प्रवेश पर अभी असमंजस बना हुआ है। जबकि श्रीदेव सुमन विवि में दाखिले की मैरिट के लिए अभी रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं हेा पाए हैं। ऐसे में छात्र अभी परेशान हैं कि कहां दाखिलों के लिए आवेदन करें।
गढ़वाल विवि से संबद्ध डीएवी,डीबीएस,एमकेपी और एसजीआरआर में पिछले साल इंटर की मैरिट के आधार पर दाखिले हुए थे। लेकिन इस बार जहां दाखिलों के लिए कंबाइंड यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम हो रही हैं। वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने गढ़वाल और नार्थ ईस्ट के विवि को छूट देने के निर्देश यूजीसी को दिए हैं। लेकिन अब तक यूजीसी ने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है। जिससे छात्र असमंजस में हैं। इसी कारण हजारों ने तो सीयूईटी की परीक्षा के लिए आवेदन तक नहीं किया। उधर श्रीदेव सुमन विवि में इस बार सरकार के समर्थ पोर्टल के जरिए ही रजिस्ट्रेशन व दाखिले होने हैं। लेकिन अभी रजिस्ट्रेशन खुले नहीं हैं। पोर्टल के माध्यम से ही मैरिट तैयार होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *