खस्ताहाल मोटरमार्ग के विरोध में दी चक्काजाम करने की चेतावनी

श्रीनगर गढ़वाल।  ग्राम सभा स्वीत को जाने वाला मोटरमार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग की बदहाल स्थिति में होने से उन्हें आवाजाही करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संदर्भ में एसडीएम श्रीनगर को भेजे ज्ञापन में पूर्व ग्राम प्रधान स्वीत जितेंद्र सिंह रावत व सभासद विभोर बहुगुणा ने कहा कि ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा स्वीत मोटरमार्ग एनएच कटिंग के दौरान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क की हालत इस कदर खराब है कि दोपहियां और चौपहिया वाहन तक आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं। कहा कि यदि पांच जनवरी तक स्वीत मोटरमार्ग को सुदृढ नहीं किया गया तो 6 जनवरी को ग्राम सभा स्वीत के ग्रामीण स्वीत पुल पर चक्का जाम लगाने के लिए विवश होंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन व एनएच लोनिवि की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *