दो पक्षों में तकरार के बाद पथराव

 

रुद्रपुर। विगत रात्रि रम्पुरा क्षेत्र में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया। बात बढ़ी तो एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पथराव कर दिया। इससे वहां पर अफरातफरी मच गयी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक शनिवार की रात दो पक्षों में कहासुनी हुई। इस दौरान उनके बीच हाथापाई भी हुई। इसके बाद एक युवक पास में अपने घर चला गया। जबकि दूसरे ने अपने साथियों को बुला लिया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने गालीगलौज करते हुए युवक के घर में पथराव शुरू कर दिया। पथराव देख युवक पक्ष के लोग भी एकत्र हो गए और पथराव करना शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे तक हुए पथराव और हंगामे के बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। जब तक रम्पुरा चौकी पुलिस वहां पहुंचती तब तक मामला शांत हो चुका था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। रम्पुरा चौकी प्रभारी अनिल जोशी ने बताया कि मौके पर जाकर लोगों से पूछताछ कर आरोपितों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *