पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 105 लीटर शराब पकड़ी
रुद्रपुर। पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर कुल 105 लीटर अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से एक महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया है। शनिवार शाम पुलिस ने अभियान चला कर ग्राम नजीमाबाद, लालपुर, धौराडाम बंडिया भट्टा, किच्छा में अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मौके से गुरनाम निवासी ग्राम नजीमाबाद, गोविंद निवासी ग्राम लालपुर, लक्ष्मी निवासी वार्ड 5 बंडिया भट्टा, करन निवासी वार्ड 11 किच्छा एवं अमरजीत निवासी धौराडाम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से कुल 105 ली. अवैध शराब बरामद कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
