सैनिक संगठन पर पार्टी विशेष का दबाव मान्य नहीं: रौतेला

रुद्रपुर। नववर्ष पर सैनिक संगठन शांतिपुरी की त्रैमासिक खुली बैठक सैनिक सभागार में हुई। जिसमें सभी पूर्व सैनिकों ने आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की नीतियों को स्पष्ट किया। इस दौरान संगठन की ओर से तीन वीरांगनाओं एवं चार वरिष्ठ पूर्व सैनिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। रविवार को सैनिक संगठन अध्यक्ष कै.कल्याण सिंह रौतेला ने कहा चुनाव को लेकर संगठन पर किसी भी राजनीतिक पार्टी का दबाव स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कोई भी पूर्व सैनिक स्वयं अपनी इच्छानुसार स्वतंत्र रूप से मतदान करेंगे। कहा यह संगठन की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जनरल सीडीएस बिपिन चंद्र रावत एवं बीते रोज मां वैष्णो देवी में हादसे के शिकार लोगों के प्रति संगठन की ओर से संवेदना व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बैठक में ई-लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने, फिंगरप्रिंट्स की समस्या का निदान कराने, कोरोना से बचाव के लिए ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा को अपनाने, संगठन की एकता के लिए काम करने व सैनिक मिलन केंद्र पर लगे टूटे हुए सिलावट को पुनः स्थापित करने समेत तमाम मुद्दों पर गहन चर्चा की। यहां संगठन के पूर्व अध्यक्ष कै. देवेंद्र सिंह कोरंगा, कर्नल रमेश चंद्र जोशी, पूर्व अध्यक्ष देवीदत्त उपाध्याय, कैप्टन एलडी भट्ट, कै. पुरुषोत्तम डिमरी, कैप्टन पूरन चंद जोशी, सचिव दीवान सिंह बिष्ट, भैरव दत्त जोशी, प्रवीन सिंह दानू, नेत्र सिंह टाकुली, प्रताप सिंह कोरंगा, प्रेम सिंह दानू, लक्ष्मण सिंह दानू, धर्मानंद पांडे, गोविंद दसोनी, दीवान गिरी, कल्याण सिंह मटियानी, मोतीचंद कुवर,पार्वती देवी, कुंती देवी, हीराबल्लभ कांडपाल, मथुरादत्त कांडपाल, कुंवर मेहता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *