रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने को लगाया स्वर्णप्राशन शिविर

श्रीनगर गढ़वाल।

सरस्वती शिशु मंदिर श्रीनगर में वीआर आयुर्वेदिक क्लीनिक श्रीनगर की ओर से निशुल्क स्वर्णप्राशन शिविर लगाया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को दो बूंद स्वर्ण प्राशन की दी गई। इस मौके पर वीआर आयुर्वेद के संस्थापक डा. राहुल कुमार वैद्य ने कहा कि स्वर्णप्राशन प्राचीन पद्धति है। जिसके प्रचार-प्रसार के लिए वह प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन मोहन नौटियाल, मुकेश चंद्र मैठाणी, मथुरा प्रसाद सिलोड़ी, शिवानी तिवाड़ी, कामिनी पंवार, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *