श्रीनगर में पेयजल निगम कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

श्रीनगर गढ़वाल। पेयजल मंत्री के आश्वासन के बावजूद कोषागार से वेतन भत्ते का शासनादेश निर्गत न होने पर अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के प्रांतीय अध्यक्ष एवं महामंत्री के अनशन के समर्थन में पेयजल निगम श्रीनगर के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार और धरना-प्रदर्शन किया। गुरुवार को धरना स्थल पर एकत्रित हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। जिसके कारण उन्हें आंदोलन को विवश होना पड़ रहा है। कहा यदि शीघ्र ही मांग पर अमल नहीं हुआ तो उन्हें उग्र आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को विवश होना पड़ेगा। इस मौके पर अधिशासी अभियंता आरसी मिश्रा, वीके शर्मा, अंबिका भट्ट, शेखरानंद जोशी, कुंवर सिंह रावत, रविंद्र रावत, सुशील पटवाल, राजन टम्टा, सुधीर कुमार, गीता बिष्ट, दीप्ति मैखुरी, राहुल भंडारी, गोवर्धन सिंह रौथाण, जगदीश नौटियाल, गौरव नौटियाल, अखिलेश, त्रिलोक सिंह पंवार, इंद्रमणी मनोड़ी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *