एसएमजेएन के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा
हरिद्वार। हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन एसएमजेएन पीजी कालेज में श्रीमहंत रविन्द्र पुरी अध्यक्ष अखाड़ा परिषद और कॉलेज प्रबन्ध समिति, कॉलेज प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने शौर्य दीवार पर पुष्पाजंलि अर्पित कर किया। शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं को श्रीमहन्त रविंद्र पुरी ने तिरंगे वितरित किये। इस अवसर पर श्रीमहंत रविन्द्र पुरी ने हर घर तिरंगा पैदल यात्रा का नेतृत्व किया। श्रीमहंत रविन्द्र पुरी ने कहा कि हम सबके लिए गौरव की बात है कि आज देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। जिससे हर उम्र के लोग जुड़ रहे हैं। श्रीमहन्त ने सभी से अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की। संचालन करते हुए डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी ने बताया कि तिरंगा यात्रा कॉलेज परिसर से प्रारम्भ होकर गोविन्दपुरी होते हुए वापस महाविद्यालय परिसर में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. एके घिल्डियाल, डॉ. सरस्वती पाठक, महिला विद्यालय की प्राचार्या डॉ. गीता जोशी, डॉ. आदित्य गौतम, डॉ. दीपा अग्रवाल, प्रो पीके सिंह, वीके गुप्ता, डॉ. हिमांशु गुप्ता, डॉ. आरभुटानी,डॉ. मन मोहन गुप्ता, डॉ.जगदीश चन्द्र आर्य, डॉ. सुषमा न्याल, विनय थपलियाल, मोहन चन्द्र पाण्डेय, सहित कालेज के अनेक शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।
