जरूरतमंद छात्रों को वितरित किए स्वेटर
श्रीनगर गढ़वाल। राइंका धद्दी घण्डियाल बडियारगढ़ में आखर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 10 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गए। उक्त स्वेटर ट्रस्ट के सदस्य एवं राइंका मंजाकोट के शिक्षक डा. अशोक कुमार बडोनी ने अपने पुत्र श्रेयांश की स्मृति में ट्रस्ट को प्रदान किए। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष संदीप रावत, दीवान सिंह मेवाड़, प्रधानाचार्य मोहन प्रसाद डिमरी आदि मौजूद रहे।
