आयोग ने अवैध रूप से चल रहे छात्रावास को बंद कराया

भोपाल

मप्र बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पास धर्मांतरण संबंधी शिकायत मिलने के बाद आयोग ने भोपाल के समीप स्थित एक गांव में जांच कर अवैध रूप से चल रहे छात्रावास को बंद कराया गया है। आयोग को शिकायत मिली थी कि रायसेन जिले की गौहरगंज तहसील के गांव मेहरमांगा में बच्चों को रखकर धर्मांतरण का प्रयास किया जा रहा है। आयोग सदस्य ब्रजेश चौहान ने बताया कि शिकायत के आधार पर बाल आयोग, शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग और पुलिस की टीम इस ग्रामीण में से गांव में पहुंची। आयोग सदस्य ने बताया कि गांव में अवैध यप से बिना मान्यता के छात्रावास चलाया जा रहा था। इसकी संपूर्ण व्यवस्था एवं धर्म विशेष की महिला देख रही थी। हालांकि, यहां धर्मांतरण जैसी कोई स्थिति आयोग को नहीं मिली, लेकिन बिना मान्यता के चल रहे छात्रावास को देखते हुए पंचनामा बनाकर उसे तुरंत बंद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *