ओटी और सीएसएसडी तक्नीशियन के पदों में पात्रता को संशोधित करने की मांग की

अल्मोड़ा।

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के तहत मेडिकल कॉलेज के लिए निकली ओटी और सीएसएसडी तक्नीशियन के पदों में पात्रता को संशोधित करने की मांग की गई है। ओटी तक्नीशियन में डिप्लोमा कर चुके प्रशिक्षित बेरोजगारों ने यहां हुई बैठक में यह मांग की। उन्होंने कहा चयन बोर्ड ने इसके तहत 125 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इसमें डिप्लोमा इन सीएसएसडी तक्नीशियन शैक्षिक योग्यता रखी है जबिक उत्तराखंड में किसी भी कालेज में यह प्रशिक्षण नहीं दिया जाता है। सरकारी अस्पतालों में डिप्लोमा धारी ओटी तक्नीशियन ही काम कर रहे हैं। उन्होंने बोर्ड व सरकार से इस पर पुनर्विचार करने की मांग की है। यहां माधव व्यास, मयंक मेहता, योगेश भोज, मोहित कनवाल, आशीष विनीता नेगी, सुनील टम्टा, मोहन रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *