रात में कफ्र्यू, लेकिन दिन की लापरवाही बढ़ा रही है चिंता
भोपाल,25 दिसम्बर (आरएनएस)। दूसरी लहर के पहले भी मरीजों की संख्या कम हुई तो सरकार ने बंदिशें तो हटा ली थीं तो हर दिन दस से 15 मरीज बढऩे शुरु हो गए। यह स्थिति बनी थी कि एक दिन में 13 हजार से ज्यादा मरीज प्रदेश में मिले थे। गत दिवस रात 11 बजे से सुबह पांच बजे के बीच कफ्र्यू पुन: शुरु किया गया है, लेकिन दिन में लापरवाही की हाल चिंता बढ़ाने वाला है। हर दिन 70 हजार सैंपल लेने का लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। इसकी दो वजह हैं। एक तेा यह कि आरटी-पीसीआर सैंपल जांचने की क्षमता कम है। प्रदेश के सरकारी लैब में हर दिन 18500 सैंपल की जांच ही हो सकती है। दूसरी वजह यह है कि रैपिड एंटीजन टेस्ट से अधिक सैंपलिंग के लिए टीमें नहीं बनाई गई हैं।
