पार्षदों की टीम ने 08विकेट से जीता क्रिकेट मुकाबला

ऋषिकेश।

नगर निगम पार्षदों की टीम और मुखर्जी मार्ग व्यापार सभा के बीच क्रिकेट मुकाबला हुआ। जिसमें पार्षदों की टीम ने मुखर्जी मार्ग व्यापार सभा को आठ विकेट से शिकस्त दी। गुरुवार को राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश के खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नगर निगम के पार्षदों व मुखर्जी मार्ग व्यापार सभा की टीम के बीच मुकाबला हुआ। जिसका शुभारंभ मेयर अनिता ममगाईं ने गुगली फेंककर किया। उन्होंने कहा कि दैनिक कार्यों के अलावा मनोरंजन व खेलकूद भी अत्यंत आवश्यक है। मुखर्जी मार्ग व्यापार सभा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 84 रनों का लक्ष्य दिया। जिसमें वासु चड्ढा ने 18 रन, सौरभ ने 16 रन का योगदान दिया। उसके बाद पार्षदों की टीम ने दो विकेट खोलकर आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया। जिसमें पार्षद लव कांबोज ने 36 रन व पार्षद विजय बडोनी ने 28 रनों की नाबाद पारी खेली। मौके पर मुखर्जी मार्ग व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक वर्मा, महामंत्री सौरभ गर्ग, गौरव वर्मा, पंकज चावला, पार्षद राजू बिष्ट, विजय बडोनी, राजेश कुमार, चेतन चौहान, जयेश राणा, लव कंबोज, देवेंद्र प्रजापति, अजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, किशन मंडल, अनिता रैना, कमला गुनसोला, कमलेश जैन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *