सैन्य भर्ती प्रशिक्षण के लिए 115 युवाओें का पंजीकरण
ऋषिकेश।
ऋषिकेश में होने वाले सैन्य भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए 115 युवाओं ने पंजीकरण करवाया है। जिनका प्रशिक्षाण 26 दिसंबर से शुरू होगा। गुरुवार को रॉयल गार्डन विस्थापित पशुलोक ऋषिकेश में कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि 26 दिसंबर से प्रशिक्षण शिविर शुरू होगा। जिसके लिए युवा आवेदन कर रहे हैं। कहा कि राज्य के युवा सैन्य सेवाओं में बहुत ही सजगता से लगे हैं। लेकिन बावजूद इसके कई युवा सही मार्गदर्शन व प्रशिक्षण नहीं मिलने से इन सेवाओं में जाने से चुक जाते हैं। ऐसे में भर्ती से पूर्व प्रशिक्षण शिविर की एक मुहिम शुरू की गई है। पंजीकरण कर रहे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी दीपक धमांदा ने बताया कि मार्टिज होटल रायवाला और रॉयल गार्डन विस्थापित पशुलोक ऋषिकेश में पंजीकरण किया जा रहा था, जो गुरुवार को समाप्त हुआ है। रायवाला में 45 और पशुलोक में 70 युवाओं ने पंजीकरण करवाया है। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने युवाओं को प्रोत्साहित किया।
