चकराता बना अंडर-16 वालीबॉल चैंपियन 

विकासनगर।

जिला खेल कार्यालय देहरादून की ओर से शुक्रवार को बाड़वाला में अंडर-16 वालीबॉल प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। प्रतियोगिता के तहत छह टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला चकराता और सहसपुर के बीच खेला गया। जिसमें चकराता ने 26-24, 22-20, 26-22 के अंतर से सहसपुर को हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता और उप विजेता टीम को ग्राम प्रधान अरुण खत्री ने पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर प्रतिभाओं को निखारने के लिए पंचायतों को उचित संसाधन मुहैया कराए जाने चाहिए। इसके साथ ही ब्लॉक स्तर पर समय समय पर क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना चाहिए, जिससे कि ग्रामीण प्रतिभाओं को अभ्यास के लिए मंच मिल सके। इस दौरान रविंद्र भंडारी, रणजीत सिंह थापा, रामलाल, सचिन सेमवाल, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *