नैनीताल पहुंचे इंडियन आइडल पवनदीप और अरुणिता

 

नैनीताल। सुरों के बादशाह, इंडियन आइडल पवनदीप राजन तथा मशहूर गायिका अरुणिता कांजीलाल बुधवार रात नैनीताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नैनीताल की वादियों में कुछ समय बिताया। हालांकि गुरुवार तड़के वे देहरादून के लिए रवाना हो गए। चम्पावत जिले के पवनदीप वायस ऑफ इंडिया के बाद इंडियन आइडल चुने गए। इसके बाद से वह अधिकांश समय मुंबई में ही बिताते हैं। बीते दिनों पवनदीप, अरुणिता के साथ पहाड़ के भ्रमण पर पहुंचे थे। वापसी के दौरान उन्होंने नैनीताल में विश्राम करने का निर्णय लिया। इस दौरान पवनदीप तथा अरुणिता का परिवार यहां पहुंचा। वे नैनीताल के प्रतिष्ठित होटल मनु महारानी में रुके। होटल के जीएम नरेश गुप्ता ने बताया कि पवनदीप तथा अरुणिता का परिवार उनके होटल में ठहरा। इस बीच पवनदीप ने होटल में भी पहाड़ी व्यंजन परोसे जाने की फरमाइश की, जिसे अरुणिता ने खासा पसंद किया। इधर, पवनदीप के नैनीताल पहुंचने की सूचना पर उनके कई प्रशंसक गुरुवार को होटल पहुंच गए, लेकिन इससे पहले ही पवनदीप यहां से जा चुके थे। हालांकि होटलकर्मियों व कुछ फैंस ने पवनदीप के साथ खुद को कैमरे में कैद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *