पूर्व सैनिक जनकल्याण सीमित ने श्रद्धांजलि दी

पिथौरागढ़।

पूर्व सैनिक जनकल्याण सीमित ने सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर दु:ख जताया है। गुरुवार को संगठन के अध्यक्ष दान सिंह वल्दिया के नेतृत्व में सदस्य गांधी चौक में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने सीडीएस रावत के चित्र पर फूल चढ़ाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। वल्दिया ने कहा सीडीएस रावत का एकाएक दुनिया से चला जाना सेना के साथ ही देश के लिए बड़ी क्षति है। जिसे कोई भर नहीं सकता। इस समिति ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। यहां समिति के उपाध्यक्ष दिवानी चनुशाही, मीडिया प्रभारी जितेंद्र खनका, लक्ष्मण सिंह वल्दिया, दिनेश चंद जोशी, संरक्षक राम सिंह बिष्ट, संजय खनका सहित कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *