विधायक दुम्का ने किया विद्यालय भवन का शिलान्यास

 

नैनीताल। विधायक नवीन दुम्का ने गुरुवार को शहीद महेश सिंह भैसोड़ा राजकीय इंटर कॉलेज खुरियाखत्ता में 64.50 लाख की लागत से बनने वाले विद्यालय भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को विद्यालय भवन का निर्माण अविलंब शुरू करने के निर्देश दिए। इस मौके पर विधायक ने विद्यालय के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा, प्रधानाचार्य राजेंद्र द्विवेदी, अवर अभियंता नंद किशोर, कुशल सिंह भैसोड़ा, दीपक जोशी, गोविंद दानू, तारा जोशी, वन निगम निदेशक कुंदन चुफाल, नवीन पपोला, प्रकाश आर्य, कमल मिश्रा, कविंद्र कोरंगा, दरपान कोश्यारी, फकीर सिंह पंवार, धर्म सिंह, मंगल कोश्यारी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *