कांग्रेस नेता महेश शर्मा ने जरूरतमंदों को कंबल बांटे

नैनीताल। बन्दोबस्ती पंचायत घर एवं कमोला कॉलोनी में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव महेश शर्मा ने 140 जरूरतमंद परिवारों को कंबल बांटे। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ग़रीब, मजदूर व किसानों की सहायता करने में फेल हो गई। महंगाई व बेरोज़गारी से जनता त्रस्त हो चुकी है। आज जनता कांग्रेस की तरफ़ देख रही है। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम सामंत, दीपक सिंह, त्रिभुवन कन्याल, मदन बधानी प्रधान, पृथ्वीपाल बिष्ट, गणेश बधानी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *