सीएम से की नाव चालकों का लाइसेंस शुल्क माफ करने की मांग

 

नैनीताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री से नाव चालकों को कोरोना काल का आर्थिक पैकेज देने व उनका वार्षिक लाइसेंस शुल्क माफ करने की मांग की है। विधायक कैड़ा ने हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर कहा कि भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल के नाव कारोबारियों की लगातार दो साल से कोरोना महामारी के चलते आमदानी ठप हो गई है। इस कारण सैकड़ों लोग बेरोजगार हो गए हैं। नाव से जुड़े लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट है। लोगों ने बैंको से लोन लेकर अपना रोजगार खोला था। उनके पास अब आय का अन्य कोई साधन नहीं है। नाव चालकों को बैंको की किस्त देना भी मुश्किल हो गया है। सरकार द्वारा कोरोना समय का आर्थिक पैकज दिया गया, लेकिन भीमताल व नौकुचियाताल के नाव चालकों को नहीं मिला है। विधायक ने सीएम से नाव चालकों के लाइसेंस नवीनीकरण शुल्क माफ करने व कोरोना काल का आर्थिक पैकेज देने की मांग की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *