डेरी विभाग की फर्जी विज्ञप्ति सोशल मीडिया में हुई वायरल

पिथौरागढ़।

डेरी विभाग के 350 पदों पर फर्जी विज्ञप्ति सोशल मीडिया में फैलने पर युवाओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। युवाओं ने प्रदेश सरकार व डेयरी विभाग से इस संबध में कार्यवाही की मांग की है।
उत्तराखंड सरकार के डेयरी विकास विभाग के अंतर्गत जिला डेयरी सहकारी संघों में विभिन्न संविदा पदों पर विज्ञप्ति जारी हुई है। जिसमें आउटसोर्स एंड फैसिलिटेटिंग एजेंसी द्वारा डेरी विकास के 350 पदों पर रिक्त पदों की जानकारी दी गई है। पिथौरागढ़ दुग्ध संघ के अध्यक्ष विनोद भट्ट ने कहा कि प्रतिदिन 100 से अधिक युवाओं के फोन रिक्त पदों के संबध में जानकारी के लिए आ रहे हैं। प्रदेश सरकार की ओर से दुग्ध विभाग को रिक्त पदों को भरने को लेकर कोई आदेश नहीं मिले हैं। बताया कि पिथौरागढ़ में स्टोर कीपर,लैब असिस्टेंट,फील्ड सुपरवाईजर,सेल्स सुपरवाईजर,जूनियर इंजीनियर, एकाउंटेंट, डाटा इंट्रीऑपरेटर,माइक्रोबॉयोलॉजिस्ट,डेरी प्लांट मैकेनिक,स्टोर कीपर सहित अन्य पदों पर विज्ञप्ति जारी होने की बात कही है, जिसमें वेतनमान 10 हजार से 18 हजार बताया गया है। युवाओं ने बताया कि साइट में देखने पर बर्तन व लोहे की सामान की बिक्री उसमें दिखाई जा रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से युवाओं को भ्रमित करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *