सड़क चौड़ीकरण को सैकड़ों पेड़ काटने का विरोध किया
देहरादून।
सहस्रधारा रोड स्थित खलंगा स्मारक के बाहर विभिन्न संगठनों के लोगों ने सड़क चौड़ीकरण को सैकड़ों पेड़ काटने का विरोध किया। लोगों ने कहा कि सरकार को पर्यावरण को कम से कम नुकसान पहुंचाए विकास कार्य करने चाहिए। साथ ही पहले नुकसान की भरपाई को पेड़ जरूर लगाने चाहिए। इस दौरान जितेंद्र के डंडोना, सुबोही राशिद, शमीम, ममता गोविल आदि मौजूद थे।
