लघु व्यापार इकाई का गठन
हरिद्वार। मां भागीरथी लघु व्यापार रेहड़ी पटरी खोखा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मंजुल तोमर ने लघु व्यापार इकाई का गठन किया। उन्होंने बताया कि हाथी पुल महिला रैन बसेरा से विष्णु घाट के पुल तक अध्यक्ष दयाराम गुप्ता और महामंत्री चंद्र प्रकाश सैनी को मनोनित किया। जबकि उपाध्यक्ष रामनाथ विश्नोई संगठन मंत्री बृजमोहन गुप्ता, प्रचार मंत्री दयाशंकर गुप्ता, जबकि सदस्य पुष्पा रानी, कमलेश, विमला, गंगा, निर्मला, मुन्नी देवी, सुमन गिरी को बनाया गया है। कार्यक्रम के दौरान विमल व्यास, अमित सैनी, सतीश, गीता, विक्की, विमलेश, बेबी गिरी, गुड्डी राजपूत, आशा, सुमन, सोनू, प्रेमपाल, अजीत, मोनू रस्तोगी, सुबोध, अनिल गिरी, राकेश, दीपू मेहरा, संतोष, घनश्याम आदि शामिल रहे।
