नुक्कड़ नाटक से दिखाई निजी अस्पतालों की मनमानी
देहरादून।
कोरोनाकाल में निजी अस्पतालों की मनमानी को नुक्कड नाटक के जरिए बताया गया। निजी अस्पतालों की मनमानी के खिलाफ दून निवासी अभिनव थापर ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। अभिनव थापर ने कोरोना पीड़ितों से बिल एकत्रित करने के लिये प्रदेशभर में लड़ाई अभी बाकी है, हिसाब अभी बाकी है अभियान चलाया है । रविवार को इंदिरानगर- वसंत विहार क्षेत्र से आमजन का जनजागरण चलाया । कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन कर निजी अस्पतालों की मनमानी को दिखाया। अस्पतालों में प्लाज्मा, बेड न मिलना, दवाइयों की उपलब्धता, मरीजों से पैसे की लूट को दर्शाया गया। अभिनव थापर, विजयपाल रावत, कलाकार नीतीश, साहिल, अभिषेक, मीनाक्षी, श्यामल व करीना आदि मौजूद रहे।
