स्वास्थ्य शिविर में 210 लोगों की जांच की
देहरादून।
श्री नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति की ओर से रविवार को गणेशी शिक्षा सदन, गुरू रोड, पटेलनगर में लगाया गया। जिसमें वेलमेड हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने मरीजों की जांच की। ब्लड़ प्रेशर, ब्लड़ शुगर, ईसीजी व डॉक्टर परामर्श नि:शुल्क दिया गया। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अंजलि शर्मा, गायनोकोलॉजिस्ट डॉ. नेहा सिरोही, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रेयांशी शर्मा व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु कुमार ने मरीजों की जांच कर उन्हें सेहत के प्रति जागरुक किया। आयोजक सिद्धार्थ बसंल, वेलमेड हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. ईशान शर्मा, सुनील कुकरेती, सचिन पांडे, मनप्रीत, शालु, सुष्मिता, तेन्जिन व निलेश मौजूद रहे।
