महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार चला रही कई योजनाएं: चौहान

विकासनगर।

आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं की ओर से शनिवार को ब्लॉक सभागार में क्षेत्रीय विधायक मुन्ना चौहान के लिए अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने मानदेय बढ़ाए जाने पर सरकार और विधायक का आभार जताया। कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी और सशक्त बनाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं न सिर्फ आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि हर क्षेत्र में सफलता के झंडे भी गाड़ रही हैं। आज हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं। महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना आदि से महिलाओं का जीवन काफी आसान हुआ है। उन्होंने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अन्य समस्याओं के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह, कनिष्ठ उप प्रमुख रेूणू खान आलिम, नीलम जायसवाल, आशा चौहान, नीरज चौहान, रचिता ठाकुर, फतेह आलिम आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *