बैराज झील के दोनों किनारों पर स्वच्छता अभियान चलाया

विकासनगर।

  1. वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में शनिवार को नामामि गंगे उत्सव का समापन हुआ। समापन के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने डाकपत्थर बैराज झील के दोनों किनारों पर स्वच्छता अभियान चलाया। प्राचार्य प्रो. जीआर सेमवाल ने छात्र-छात्राओं को गंगा की निर्मलता एवं पवित्रता की जानकारी देते हुए इसके दूषित होने से मानव और पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में बताया। कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए युवा पीढ़ी को जल, थल, नभ प्रदूषण के प्रति जागरूक होना चाहिए। स्वच्छता रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर डाकपत्थर बैराज में संपन्न हुई। छात्रों ने यमुना तट पर स्वच्छता के माध्यम से संपूर्ण जनमानस को जल के महत्व एवं इसकी पवित्रता का संदेश दिया। इस दौरान नोडल अधिकारी डा. राजेंद्र प्रसाद डिमरी, डा. आशुतोष त्रिपाठी, प्रो. आरएस गंगवार, डा. सुनील सिंह, डा. पूरण सिंह चौहान, डा. दीप्ति बगवाड़ी, मनमोहन सिंह, विपिन चंद्र काला आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *