भवन कर वृद्धि वापसी को बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया

ऋषिकेश।

उत्तराखंड जन विकास मंच का नगर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। शनिवार को मंच सदस्यों ने मांगों को लेकर बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। उन्होंने भवन कर, पेयजल और बिजली बिलों में वृद्धि को वापस लेने की मांग की। शनिवार को उत्तराखंड जन विकास मंच का हरिद्वार मार्ग पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के समीप धरना प्रदर्शन छठे दिन भी जारी रहा। छठे दिन प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम प्रशासन की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया। मंच अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि नगर निगम प्रशासन ने भवन कर सहित बिजली, पेयजल मूल्य में बेतहाशा वृद्धि की है। जिससे कोरोना से पीड़ित जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। पहले से ही लोग कोरोना के चलते मंदी से परेशान हैं। कई लोगों के कामकाज तक छूट गए हैं। अब धीरे धीरे हालात ठीक होने लगे हैं। लेकिन अब नगर निगम प्रशासन विभिन्न प्रकार के कर में वृद्धि कर जनता का उत्पीड़न करने में लग गया है। उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश जल संसाधन की दृष्टि से बहुत ही संपन्न है। इसलिए यहां के प्रदेश वासियों पर पानी व बिजली के दामों में बेतहाशा वृद्धि किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। मौके पर मंच संरक्षक रामकृपाल गौतम, सचिव लेखराज भंडारी, विपिन शर्मा, देवेंद्र बेलवाल, विनोद पोखरियाल, बिट्टू सिंह, राजेंद्र पाल, जतिन जाटव, प्रवीण सिंह, खुशीराम, सुरेंद्र, पूजन अग्रवाल, तुलसीराम, योगेश शर्मा, स्वामी श्यामानंद सरस्वती, महेश पोखरियाल, आकाश सिंह, गायत्री देवी, बेचन गुप्ता, गजेंद्र बिष्ट, मोहन उनियाल, राजेश गुप्ता, संजय वर्मा, अंशुल पाल, मुकेश राठौर, अश्वनी गुप्ता, पंचम सजवाण, राजू गुप्ता, प्रेमलाल कंडवाल, लखीराम तड़ियाल, हीरा सिल्सवाल, आदेश कुमार शर्मा, हरिमोहन आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *