लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

 

ऋषिकेश।

राजकीय महाविद्यालय डोईवाला के 150 स्वयंसेवियों ने स्पर्श गंगा दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया। साफ-सफाई व जन जागरूकता रैली के जरिए छात्र-छात्राओं ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। राजकीय महाविद्यालय डोईवाला की एनएसएस व रोवर्स रेंजर्स ने स्पर्श गंगा दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। जिसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ. डीसी नैनवाल ने किया। उन्होंने कहा कि स्पर्स गंगा दिवस मनाना तभी सार्थक होगा, जब सब अपने कर्तव्य को समझेंगे। कहा कि प्रत्येक स्वयंसेवी अपने क्षेत्र में पानी को साफ रखने एवं बचाने के लिये अन्य लोगों को जागरूक करें एवं स्वयं भी जागरूक हों। महाविद्यालय परिसर से निकली रैली केशव बस्ती व विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए वापस महाविद्यालय में पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान केशवपुरी बस्ती में स्वच्छता अभियान चलाया गया। मौके पर डॉ. प्रमोद पंत, डॉ. पूनम पांडे, डॉ. संगीता रावत, डॉ. प्रतिभा बलूनी, राहिल, सुरेखा राणा, आदर्श नेगी, शिवांगी, हिमांशी पाल, खुशी, अभिषेक पुरी, ममता, बृजमोहन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *