शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में महिलाएं दिखाएंगी दमखम

ऋषिकेश। ऋषिकेश बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की राज्य स्तरीय शरीर सौष्ठव प्रतियोगता में पहली बार महिलाएं भी दमखम दिखाएंगी। 7 जनवरी को प्रस्तावित दो दिवसीय प्रतियोगिता में चुने मिस्टर उत्तराखंड, मिस्टर एवं मिस फिजिक्स को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। शनिवार को रेलवे रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकारवार्ता में बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट ने राज्यस्तरीय चैंपियनशिप की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता हरिद्वार रोड स्थित एसबीएम इंटर कॉलेज के परशुराम हॉल में 7 जनवरी से शुरू होगी। एसोसिएशन के संरक्षक स्व. जयदत्त शर्मा और सदस्य सरदार अमरजीत सिंह की स्मृति में आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में राज्य के 13 जिलों के बॉडी बिल्डर हिस्सा लेंगे। बताया कि पिछले पांच साल से चले रहे आयोजन इस बार पहली बार महिलाओं के पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता रखी गई है। जिसमें विभिन्न भार वर्ग की प्रतियोगिता होगी। एसोसिएशन महामंत्री प्रदीप कोहली ने बताया कि 7 और 8 जनवरी दो दिवसीय प्रतियोगिता में मिस्टर उत्तराखंड, मिस्टर ऋषिकेश समेत मिस्टर और मिस फिजिक्स चुने जाएंगे। जिन्हें क्रमश: 51 हजार, 15 हजार, 15 हजार और 11 हजार नगद पुरस्कार दिया जाएगा। मौके पर संरक्षक कपिल गुप्ता, कोषाध्यक्ष विवेक तिवारी, प्रतीक कालिया, अमित कश्यप, रंजन अंथवाल, राजेंद्र सिंह बिष्ट, विवेक शर्मा, विवेक रावत, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *