अस्पताल में सुविधाओं में सुधार को लेकर आंदोलन किया

नई टिहरी।

पीपीपी मोड पर संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेलेश्वर की स्थिति दयनीय बनी हुई है। कई बार स्थानीय लोगों की ओर से अस्पताल में सुविधाओं में सुधार को लेकर आंदोलन किया गया। लेकिन स्वास्थ्य विभाग व संचालनकर्ता प्राइवेट एजेंसी के लिखित आश्वासन के बावजूद 3 वर्षो में अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं में कोई सुधार नही हो पाया। जिससे अस्पताल मात्र रेफर सेंटर बनकर रह गया है।
भिलंगला ब्लॉक के बेलेश्वर में हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट की ओर से पीपीपी मोड़ पर संचालित सीएचसी बेलेश्वर सुविधाओं के अभाव में रेफर सेंटर बनकर रह गया है। आलम यह है कि मरीज सरकारी अस्पताल की बजाय चमियाला व घनसाली के प्राइवेट झोलाछाप डॉक्टरों पर अधिक विश्वास कर उनके पास इलाज के लिए जा रहे है। बीते 3 साल पहले सीएचसी सेंटर को पीपीपी मोड़ पर इस आशा से सौंपा गया था कि लोगों को देहरादून व श्रीनगर जाने के बजाय यहीं पर अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगीं। लेकिन लोगों की आशा के अनुरूप जोलीग्रांट स्वास्थ्य सेवाएं देने में नाकाम रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *