ट्रेन से कटकर शिक्षामित्र की मौत
जौनपुर
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर औडि़हार रेल खंड पर हनुआडीह गांव के पास गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आकर हनुआडीह गांव निवासी 32 वर्षीया विभा चौहान पत्नी कल्पनाथ चौहान की मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद जुटी भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची तब लोगों ने सीओ केराकत शुभम तोदी को इसकी जानकारी दी। तब जाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका मुफ्तीगंज ब्लाक के रसूलपुर ओझाइनिया प्राथमिक विद्यालय पर शिक्षामित्र रही है। वह भोर में शौच के लिए निकली थी। ट्रेन की चपेट में आ गयी।
