महिला समेत पांच लोगों पर गैंगस्टर

 

ऋषिकेश। नशे समेत कई तरह की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त एक महिला समेत पांच लोगों पर पुलिस ने गैंगस्टर लगाई है। इनमें महिला और एक युवक को गैंग लीडर बताया गया है। जबकि, तीन सदस्य हैं। आरोप है कि सभी क्षेत्र में भय व्याप्त कर लोगों को डराते और धमकाते हैं। पुलिस के मुताबिक रेखा साहनी पत्नी सुरेंद्र साहनी और गुरूचरण उर्फ मुन्ना पुत्र सुभाष दोनों निवासी चंद्रेश्वरनगर, ऋषिकेश गैंग लीडर हैं। मारकंडेय पुत्र उमेश जयसवाल निवासी न्यू त्रिवेणीघाट, ऋषिकेश, सूरज पुत्र महादेव यादव निवासी धोबीघाट, चंद्रेश्वरनगर, ऋषिकेश और हरीश पुत्र नारायण सिंह नेगी निवासी गुमानीवाला, ऋषिकेश सदस्य हैं। प्रभारी निरीक्षक खुशी राम पांडे ने बताया कि आरोपी लंबे वक्त से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने में लगे हैं। कई मामलों में आरोपियों की पूर्व में गिरफ्तारी भी हो चुकी है। अब गिरोह बंद अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *