चेक बांउस में फरार वारंटी गिरफ्तार
ऋषिकेश।
डोईवाला पुलिस ने चेक बांउस के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है। कोतवाल राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि तौहीद पुत्र उमरदीन निवासी कुड़कावाला, डोईवाला के खिलाफ कोर्ट में चेक बाउंस का केस चल रहा है। लेकिन वह लंबे समय से कोर्ट से फरार चल रहा था। इस पर कोर्ट ने जमानती और गैर जमानती वारंट जारी किए थे। पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर उसको धर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
