नगरपालिका ने खुलवाया बेसहाराओं के लिए रैन बसेरा

 

जालौन/उरई

निर्धन बेसहारा लोगों को ठंड से बचाव के लिए नगर पालिका परिषद कार्यालय में रैन बसेरा खोला गया है। इसमें रहने वालों लोगों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई है। ई ओ ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को परखा।

शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद द्वारा कार्यालय परिसर में रैन बसेरा खोल दिया गया है। खुले आसमान में जीवनयापन करने वालों के खोले गए रैन बसेरा में फिलहाल 10 लोगों की व्यवस्था की गयी है जिसमें कम्बल व गद्दे दिये गये हैं। इसके साथ ही शुद्ध पेयजल व शौचालय की व्यवस्था की गयी है। शासन के निर्देशानुसार खोले गए। रैन बसेरा खुलने के बाद अभी कोई भी व्यक्ति रहने नहीं आया है तथा खाली पड़ा है। प्रशासन ने व्यवस्था कर दी है। रैन बसेरा का शुक्रवार को अपरान्ह ई ओ डी डी सिंह ने निरीक्षण किया तथा तथा कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि अगर खुले आसमान में कोई व्यक्ति मिले तो उसे रैन बसेरा में रहने के लिए प्रेरित करने के साथ रैन बसेरा में पहुंचाना सुनिश्चित करें। ई ओ ने रैन बसेरा में आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराये रखने के भी निर्देश दिए। सोमवार से शीत लहर चलने के कारण ठंड बढ़ गयी है। ठंड से बचाव के लिए नगर में 23 स्थानों को चिन्हित किया गया है जहां पर ठंड पढऩे पर अलाव जलवाये जायेगेंइस मौके पर एस आई देवेन्द्र सिंह, रेन बसेरा प्रभारी कमलेश कुमार, कन्हैया, रामदास आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *