बिजली लाइन बदलने का काम शुरू

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के माल रोड पर सोमवार को बिजली लाइन दुरुस्त करने का कार्य किया गया। इस दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रही। ऊर्जा निगम की टीम ने वन वन विभाग कार्यालय गेट के पास से आगे तक खंभों में नई लाइन बिछाने का कार्य किया। लाइन दुरुस्त होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। आने वाले समय में ऊर्जा निगम शहर में जर्जर लाइनों को बदलने का कार्य जारी रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *