दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, क्रॉस रिपोर्ट दर्ज

विकासनगर।

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हरबर्टपुर क्षेत्र के वार्ड संख्या सात में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने हरबर्टपुर पुलिस चौकी में तहरीर देकर एक दूसरे के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है। हरबर्टपुर चौकी क्षेत्र की वार्ड संख्या सात निवासी रजनी कश्यप पत्नी राकेश कश्यप निवासी सहकारी समिति रोड ने तहरीर देकर बताया कि उनके पड़ोसी किरण पत्नी प्रताप सिंह कश्यप, प्रताप सिंह कश्यप पुत्र घासीराम और राहुल कश्यप ने उनके घर में घुसकर मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी है। इस पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ घर में घुसने, मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष से किरन पत्नी प्रताप सिंह ने चौकी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गीता पत्नी अशोक सिंह, रजनी पत्नी राकेश सिंह, सिद्धार्थ पुत्र राकेश सिंह, कीर्ति पुत्र राकेश सिंह ने उनके साथ मारपीट, गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है। जिस पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। हरबर्टपुर चौकी प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *