वरिष्ट पत्रकार भट्ट को उपपा ने दी श्रद्धांजलि
हल्द्वानी।
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने उत्तराखंड आंदोलन के सूत्रधार वरिष्ठ पत्रकार नित्यानंद भट्ट (84) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे उत्तराखंड के लिए अपूर्ण क्षति बताया है। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि जिस तरह नित्यानंद भट्ट व उनका पूरा परिवार उत्तराखंड के लिए समर्पित रहा, संघर्ष में शामिल रहा वो अद्भुत था। उन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलन को राजनीतिक दिशा देने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया। एक चिंतक पत्रकार, संस्कृति कर्मी, राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में इतिहास उन्हें हमेशा याद रखेगा। उपपा उन्हें अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित देती है।
